विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास यूक्रेन (यूरेन) की इवाना से यूक्रेनी (यूरेनी) भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं के उपशीर्षक हैं:परम प्रिय अल्टिमेट मास्टर (परम गुरुवर) और प्रेममय सुप्रीम मास्टर टीवी के दर्शकों, मैंने 1 जनवरी, 2026 और 3 जनवरी, 2026 को हमारे गुरुवर द्वारा ली गई चंद्रमा की हाल ही की धन्य तस्वीरें देखी हैं। मुझे आज (11 जनवरी) अचानक याद आया कि मैंने हाल ही में चंद्रमा की तस्वीरें ली थीं और मैंने जब तारीखें देखीं, वे बिल्कुल एक ही तारीखें थी!3 जनवरी 2026 को चंद्रमा विशेष रूप से प्रेममय और उदार था! जब मैं रात में क्वान यिन ध्यान कर रही थी, तो मुझे एहसास हुआ कि मेरे सामने मेरे पैरों पर एक अद्भुत तेज रोशनी पड़ रही है। यहां यूक्रेन (यूरेन) में रात के समय कर्फ्यू लगा हुआ है, और काफी देर हो चुकी थी और आसपास कोई कार नहीं थी। इसलिए अंधेरे में एक तेज, चमकदार रोशनी देखकर मैं काफी हैरान रह गई थी! मैंने देखा कि यह रोशनी कहां से आ रही है, और यह हमारा खूबसूरत चांद था! लेकिन मेरे कमरे में, इसकी रोशनी बस उसी स्थान पर पड़ रही थी जहाँ मैं ध्यान कर रही थी। मैं हमारे चंद्रमा की कृपा से अत्यंत आनंदित थी जो अपना प्रकाश हमारी दुनिया पर और मेरे ध्यान के क्षेत्र में बिखेर रहा था।ऐसा मेरे साथ पहले कभी नहीं हुआ, इसलिए मैं चंद्रमा की उदारता से वास्तव में धन्य महसूस कर रही थी। हम कितने भाग्यशाली और धन्य हैं कि हमारे पास चंद्रमा है... मुझे बहुत खुशी हुई कि गुरुवर ने हमें उनकी तस्वीरें दिखाईं जो हमारे चंद्रमा की सुंदरता और ऊर्जा को दर्शाती हैं! मैंने सोचा कि इन रातों में चंद्रमा की कुछ तस्वीरें मैं भी साझा कर दूं...धन्यवाद, गुरुवर और तीन पुनःएकीकृत परम शक्तिशाली, समस्त सत्वों के प्रति आपकी शाश्वत असीम कृपा और प्रेम के लिए... धन्यवाद, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम और हमारी खूबसूरत दुनिया के उत्थान में शामिल सभी लोगों। यूक्रेन (यूरेन) से इवानाआनंदित इवाना, आपकी दिल की बात और चंद्रमा की प्यारी तस्वीर के लिए धन्यवाद। गुरुवर आपको यह दयालु संदेश भेजतें है:प्यारी इवाना, हमारे साथ अपनी तस्वीरें साझा करने के लिए धन्यवाद, जिनमें चाँद की अद्भुत सुंदरता दिखती है। हम सच में हमारे अनमोल चंद्रमा द्वारा कई अद्भुत तरीकों से आशीषित हैं - एक प्रकाशमान मित्र जो हमें याद दिलाता है कि प्रकाश हमेशा विद्यमान रहता है, यहां तक कि रात के अंधेरे में भी। सभी आकाशीय पिंड हमें अपार आशीर्वाद प्रदान करते हैं। यदि मनुष्य बस यह जान पाते कि हमें पूरे ब्रह्मांड से कितना प्रेम और समर्थन प्राप्त होता है, तो हम कभी भी अकेलापन या उपेक्षित महसूस नहीं करते। मेरी यही इच्छा है कि लोग इसे समझें और स्वयं इसका अनुभव करें। हम सुप्रीम मास्टर टेलीविजन के माध्यम से जीवन के कई चमत्कारों को प्रस्तुत करते रहेंगे, और आशा है कि जल्द ही कई लोग समस्त जीवन की दिव्यत्व के सच्चे स्वरूप को समझ पाएंगे। कामना है कि आप और यूक्रेन (यूरेन) के वीर लोग सदा सर्वशक्तिमान परमेश्वर के असीम प्रेम और संरक्षण में जीवित रहें। मैं आपको शुद्ध प्रेम का आलिंगन भेज रही हूँ!”











