विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास नेपाल के तारा से नेपाली में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं के उपशीर्षक हैं:प्रिय गुरुवर, सभी चीज़ों के लिए धन्यवाद। कृतज्ञता से भरे हृदय से, मैं नेपाल में हाल ही में किए गए हमारे सेवा कार्यों से प्राप्त आशीर्वाद और अनुभवों को विनम्रतापूर्वक साझा करना चाहती हूँ।अगस्त 2025 में, हमारे नेपाल क्वान यिन मेडिटेशन सेंटर को काठमांडू में आयोजित अहिंसा महोत्सव के हिस्से के रूप में इको आर्ट प्रदर्शनी में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसका आयोजन नेपाल वेजिटेरियन एसोसिएशन और काठमांडू एनिमल सेव द्वारा किया गया था। इस महोत्सव में नेपाल और विदेशों से पशु-जन अधिवक्ताएँ और वीगन कार्यकर्ताएँ एक साथ आए, और इसमें कई शैक्षिक प्रदर्शनियाँ और वीगन भोजन के स्टॉल लगाए गए। हमारे ध्यान केंद्र को नेपाल में पहली बार "प्रेम की लहरें" प्रसंग के तहत गुरुवर की अमौरा कला प्रदर्शनी प्रस्तुत करने का विशेष सौभाग्य प्राप्त हुआ। उस स्टॉल में गुरुवर के अमौरा की तस्वीरें, लैंप, किताबें और वीडियो बड़े ही प्यार से प्रदर्शित किए गए थे। पिछले दीक्षा समारोह के दौरान, आदरणीय क्वान यिन मैसेंजर संत ने नेपाल ध्यान केंद्र में अमौरा की कई तस्वीरें लाई थीं। इसी प्रदर्शनी के दौरान मुझे वास्तव में यह अहसास हुआ कि गुरुवर ने उक्त संत और उन पवित्र तस्वीरों के माध्यम से कितनी प्रचुर मात्रा में अपनी आशीषें बरसाई हैं।पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक, हमारे स्टॉल में उच्च ऊर्जा और दिव्य कृपा व्याप्त रही। आगंतुक स्वाभाविक रूप से आकर्षित हुए, और उन्हें शांति, आनंद और एक गहरा आंतरिक जुड़ाव महसूस हुआ। कई लोगों ने गहन आध्यात्मिक अनुभवों को साझा किया - कई लोगो ने तस्वीरों में शान्दार महलें, फरिश्ते या उच्चतर लोकों को देखा, जबकि अन्य ने मजबूत, सुंदर और उत्थानकारी ऊर्जाएँ महसूस किए। यह स्टॉल उस पुरे समारोह का आकर्षण केंद्र बन गया था, और कई आगंतुकों ने गुरुवर की शिक्षाओं और वीगन जीवन के करुणामय मार्ग के बारे में भी जाना।नव वर्ष 2026 के दौरान, नेपाल सेंटर को एक बार फिर सुंदर फेवा झील के किनारे स्थित पोखरा के शांत शहर में एक स्टॉल लगाकर सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दीक्षित भाई-बहनों के स्नेहपूर्ण सहयोग से, हमने तीन दिनों तक अमोरा की तस्वीरें, किताबें और लैंप प्रदर्शित किए। हालांकि हमारे चारों ओर ज्यादातर मांसाहारी स्टॉल थे, फिर भी कई आगंतुकों ने हमारी इस नेक पहल की दिल से सराहना की। हमने होटलों, रेस्तरांओं और पर्यटकों को लगभग 3,500 वैकल्पिक जीवन शैली के पर्चे और सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के पैम्फलेट वितरित किए। हमें उन दीक्षितों से फिर से मिलने का हर्षपूर्ण सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिन्होंने सन 2000 में नेपाल में गुरुवर के ‘प्रेम के सागर’ यात्रा के दौरान दीक्षा प्राप्त की थी।गुरुवर के विनम्र उपकरणों के रूप में कार्य करते हुए, ये अनुभव सहजता से, चमत्कारिक रूप से और गहन आनंद के साथ प्रस्फुटित हुए। हमें इस पवित्र कार्य को जारी रखने और आगे बढ़ाने मे और प्रेरणा मिली है। आपको धन्यवाद, परम प्रिय गुरुवर। नेपाल से तारालगनशील तारा, नेपाली भाई-बहनों की सेवा गतिविधियों के बारे में आपके उत्साहवर्धक संदेश के लिए हम आपकी सराहना करते हैं! गुरुवर आपके लिए यह प्रेमपूर्ण जवाब भेजतें है:"दयालु-हृदय वाली तारा, नेपाल में परमेश्वर के प्रेम को साझा करने की इन आयोजनों का वर्णन करने वाली आपकी हर्षपूर्ण हार्टलाइन के लिए धन्यवाद! हमारी धरती पर शांति और प्रेम फैलाने का हर प्रयास हर्षोल्लास का एक अवसर है! आशा है कि इस तरह के प्रयासों से कई आत्माओं को हमारे पशु भाइ-बहनों की रक्षा के महत्व को समझने में मदद मिलेगी। कामना है कि आप और और सुशोभित नेपाल सदा परमेश्वर की प्रचुर कृपा में रहें। मैं आपको और नेपाल के क्वान यिन परिवार को ढेर सारा प्यार भेज रही हूं।"











