विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास चीन की कियान-वेन से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं के सबटाइटल हैं:पुनःएकीकृत तीन सबसे शक्तिशाली, गुरुवर, और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, जब साथी दीक्षित-जनों को गुरुवर का निर्देश मिला कि जहां भी संभव हो, सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के कमल के फुल के आकारके सौर प्लेयर्स को स्थापित करें, तो हमने इसे आनंद और अतुलनीय सम्मान से भरे हृदयों के साथ पूरा किया। मुझे इसके बारे में दो रोचक कहानियां साँझा करने दीजिए।एक 60 वर्षीय दीक्षित बहन एक छोटे से कस्बे में रहती है। उन्होंने कहा कि कस्बे के बाहरी इलाके थोड़े सुनसान थे, इसलिए उन्होंने अपनी दो (गैर-दीक्षित) बड़ी बहनों से उनके साथ चलने के लिए कहा। जिस दिन वे तीनों बहनें प्लेयर्स को एक साथ रखने गई थीं, उस दिन सूरज तेज चमक रहा था; वातावरण में एक सुखद गर्माहट व्याप्त थी। दोनों बड़ी बहनों ने कहा कि उन्हें पहले कभी इतनी खुशी महसूस नहीं हुई थी। दीक्षित बहन ने उनसे कहा, "यह आनंद है!"दूसरी कहानी एक 87 वर्षीय बुजुर्ग दीक्षित बहन के बारे में है। उन्होंने भी 30 प्लेयर्स का ऑर्डर दिया था। लेकिन चूंकि उनकी चलने-फिरने की क्षमता सीमित है, इसलिए उन्होंने अपनी (गैर-दीक्षित) बेटी से मदद मांगी। माता-पिता के प्रति भक्ति के कारण, उनकी बेटी मान गई। कुछ दिनों बाद, मां ने फोन करके पूछा कि सब कैसा रहा। उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, क्योंकि वह घर पर अचानक बेहोश हो गई थीं और उनकी धड़कन और सांस एक मिनट से अधिक समय तक रुक गई थी। डॉक्टरों को इसका कोई कारण नहीं मिला, लेकिन अब उनकी शारीरिक स्थिति अच्छी है।उक्त बुजुर्ग दीक्षित बहन ने कहा कि उनकी बेटी के पास इस गौरवशाली कार्य को अकेले पूरा करने के लिए पर्याप्त पुण्य और आशीर्वाद नहीं हैं, इसलिए उन्होंने गुरुवर से प्रार्थना की कि वे उनकी बेटी की मदद के लिए स्वर्ग के संरक्षक भेजें! शहर से लौटने के अगले दिन, उनकी बेटी ने सभी प्लेयर्स को बहुत ही सहजता से जगय पर रख दिया। इसके अलावा, उन्होंने गुरुवर द्वारा डिजाइन किया गया एस.एम. सेलेस्टियल ज्वेलरी का एक हार पहन लिया, जो काफी समय से अलमारी में था। बुजुर्ग दीक्षित बहन बेहद खुश थी और गुरुवर के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त कर रही थी! उन्होंने कहा, "गुरुवर सत्वों को सुख और मुक्ति के लोकों तक पहुंचाने के लिए हर तरह के कारण और बहाने ढूंढती हैं, जबकि स्वयं गुरुवर जंगल में रहती हैं और अत्यंत सरल जीवन व्यतीत करती हैं। मैं गुरुवर की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूँ! उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों!"पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली और गुरुवर के प्रति कृतज्ञता और स्तुति! कामना है कि गुरुवर के सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना वाले, कमल के फुल जैसे, सौर प्लेयर्स शीघ्र ही विश्व के हर कोने में चलने लगे! आमीन। आदरपूर्वक, कियान-वेन, चीन से एक शिष्यउत्सापूर्ण कियान-वेन, आपको धन्यवाद, लोगों की कहानियाँ साँझा करने के लिए जो सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना वाले कमल जैसे सौर प्लेयर्स को नए स्थानों पर लाने के लिए प्रेमपूर्वक काम कर रहे हैं, ताकि परमेश्वर का आशीर्वाद हमारे संसार में अधिकाधिक प्रवेश कर सके। हम बेहद भाग्यशाली हैं कि हम ऐसे अद्भुत समय में जी रहे हैं, जहां गुरुवर हर कदम पर हमें मार्गदर्शन और आशीर्वाद दे रहे हैं! कामना है कि आप और मेहनती चीनी जनता सदा परमेश्वर के प्रेम की गर्माहट में चलें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम।साथ में, खुश हो जाएँ! आपके लिए गुरुवर का एक विनम्र जवाब है: "कोमल कियान-वेन, परमेश्वर की एक अच्छी शिष्या होने के लिए धन्यवाद। स्वर्गों की अपार आशीषें असाधारण गति से दुनिया पर बरस रही हैं। जैसे-जैसे हम सब मिलकर हमारे ग्रह को बचाने और इसका उत्थान करने के लिए काम करेंगे, हमें कई चमत्कारें और आशीषें मिलेंगी। और इतने सारे संतों के इतने लगन से काम करने के कारण, वातावरण हर दिन बेहतर होता जा रहा है! हमारे हृदय और कार्यों में निहित गहरा प्रेम भी इसमें सहायक होता है। में आपको ढेर सारा प्यार और स्नेह भेज रही हूँ! कामना है कि आप और गौरवशाली चीन आध्यात्मिक रूप से हर पहलू में सदा धन्य रहें।"











