विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ताइवान, जिसे फॉर्मोसा भी कहा जाता है की यू-टिंग की मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं में सबटाइटल हैं:आदरणीय एवं प्रिय गुरुवर को श्रद्धापूर्ण प्रणाम, और उत्कृष्ट सुप्रीम मास्टर टीवी टीम को नमस्कार। मैं एक छोटी सी मार्मिक कहानी साँझा करना चाहूंगी:हाल ही में एक दोपहर, मैं जल्दी से घर पहुंची और मैंने अचानक हमारे सामने वाले दरवाज़े के पास एक पक्षी-जन को लेटा हुआ देखा। वह बिल्कुल भी हिल-डुल नहीं रहा था, और मुझे नहीं पता था कि वह अभी भी साँस ले रहा है या नहीं। मैं घर के अंदर गई और मैंने अपनी बहन को बताया (वह दीक्षित है और पशु-लोगों से संवाद कर सकती हैं)। उसे देखने के बाद, मेरी बहन ने कहा कि उसका निधन हो गया है और उसने एक संदेश छोड़ा है जो इस प्रकार है, "मैंने यहाँ प्रकाश देखा। मैं अपना जीवन ईश्वर को समर्पित करना चाहता हूँ। कृपया मेरे शरीर को ऐसी जगह दफनाएँ जहाँ ईश्वर मेरे निकट हों। धन्यवाद।" क्योंकि हमारे लिविंग रूम में एक बड़ा टीवी और एक लैपटॉप है जिस पर 24 घंटे सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स और परम शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना चलती रहती है, इसीलिए उस पक्षी-जन ने हमारे लिविंग रूम के दरवाजे के बाहर मरने का विकल्प चुना।उक्त पक्षी-जन के इरादे का पता चलने पर, हमने उसे सामने वाले दरवाजे के सामने पेड़ के नीचे दफनाने का फैसला किया ताकि वह शांति से विश्राम कर सके। उसका शरीर बहुत छोटा और बहुत हल्का था। मैंने परम शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना का जाप करते हुए, ध्यान से उसे दफनाया। मेरा हृदय दुख भरी आहों से भर गया था। मुझे लगा कि वह पक्षी-जन सच में आध्यात्मिक था, जो ईश्वर की खोज करना जानता था। उसका आचरण किसी संत के समान था, जिसने मुझे प्रभावित किया और मेरे मन में प्रशंसा का भाव उत्पन्न किया। हमने कुछ तस्वीरें लीं। उसकी मृत्यु के समय, उसके पंख प्रार्थना की मुद्रा में एक साथ मुड़े हुए थे। उसका सिर थोड़ा झुका हुआ था, मानो वह दरवाजे के छेद से आ रहे गुरुवर के धर्मोपदेश की ध्वनि को ध्यानपूर्वक सुन रहा हो...वह नन्हा पक्षी-जन, इतना नाजुक और दुर्बल था, लेकिन ईश्वर की शक्ति पर भरोसा करके जीता था, फिर भी उसके विचार इतने नेक और सुंदर थे। इसके विपरीत, मनुष्य, जो समस्त सृष्टि का सिरताज है, अपनी स्वाद कलियों को तृप्त करने के लिए पशु-लोगों को मारता है, उनका मांस खाता है, और इस प्रकार अपनी ही महान आध्यात्मिकता को दफनाता है, और राक्षसों के समान बनना सीखता है... हम एक नन्हे सा जानवर-जन की बराबरी भी नहीं कर सकते हैं। इससे मेरा हृदय गहरे दुःख से भर जाता है।जब हमने घर पर कई महीनों तक सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स चलाना शुरू किया, तो हमारे ऑर्किड और होया के पौधे, जो वर्षों से लगाए हुए थे लेकिन कभी खिले नहीं थे, सभी खिल उठे। इससे मुझे सचमुच आश्चर्य और खुशी हुई। नन्हे पक्षी-जन की कहानी के साथ मिलाकर, इसने मुझे सुप्रीम मास्टर टीवी की आशीर्वाद शक्ति और परमेश्वर की शक्ति की महानता का अनुभव करने का अवसर दिया। कामना है कि विश्व के लोग यथाशीघ्र जागृत हो जाएँ, वीगन बनें और मानवता में निहित करुणा और प्रेमपूर्ण दया भाव को पुनः प्राप्त करें। सम्मानपूर्वक, ताइवान (फॉर्मोसा) से शिष्या यू-टिंगप्यारी यू-टिंग, हमें यह पढ़कर बहुत अच्छा लगा कि सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स और परम शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना को लगातार सुनने से आपके जीवन में कितनी सुंदरता आई है और हमें विश्वास है कि उस नन्हे पक्षी-जन की आत्मा अब परमेश्वर के साथ है। कामना है कि आप, आपके प्रियजन और हरा-भरा ताइवान (फॉर्मोसा) प्रकृति माता की आरोग्यकर शक्ति से सदा पोषित रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर ने खुशी से आपके लिए यह लिखा है: "विचारशील यू-टिंग, उस पक्षी-जन की कहानी को साझा करने और यह बताने के लिए आपका धन्यवाद कि किस तरह परमेश्वर की अपार शक्ति आपके पूरे घर में व्याप्त है, यहाँ तक कि खिले हुए फूलों में भी। आपकी जानकारी के लिए, परमेश्वर की कृपा से, वह नेक पक्षी, जिसने परमेश्वर के प्रति सच्चे प्रेम के साथ प्राण त्यागे थे, उसे स्वर्गीय लोकों में ऊपर उठा लिया गया है, जो उच्च तीसरे और चौथे आध्यात्मिक स्तरों के बीच में है। जल्द ही उन्हें चौथे स्तर तक पहुँचने का सौभाग्य प्राप्त होगा और वह सदा इस उन्नत उत्क्रांति के संक्रमण का आनंद लेगी! जब हम अपने ग्रह पर सभी जीवन का सम्मान करते हैं और वीगन मार्ग का अनुसरण करते हैं, तो ये छोटी-छोटी चीजें रोज़ाना खुशियाँ लाती हैं। कामना है कि आप, आपके प्रियजन और शांति-प्रेमी ताइवानी (फोर्मोसन) लोग अपने दिलों में परम आनंद का अनुभव करें। आपको हमेशा प्रेम।"











