विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
संयुक्त राज्य अमेरिका से सुप्रीम मास्टर चिंग हाई इंटरनेशनल एसोसिएशन समाचार में…24 जनवरी, 2026 को, उत्तरी कैलिफोर्निया में हमारे एसोसिएशन के सदस्यों ने सैन फ्रांसिस्को में22वें वार्षिक वॉक फॉर लाइफ वेस्ट कोस्ट में हजारों (प्रो-लाफप) जीवन के समर्थकों के साथ भाग लिया। कॉलेज के छात्र, परिवार, पादरी और सभी उम्र के अधिवक्ताएँ जीवन के शुरुआती क्षणों से ही जीवन की रक्षा करने हेतु एकजुट हुए। इस शांतिपूर्ण जुलूस के दौरान, प्रतिभागियों ने "जीवन एक मानवाधिकार है" और "भ्रूण हत्या महिलाओं को नुकसान पहुंचाता है" लिखे हुए बैनर ले रखे थे और चलते समय भजन गाते और प्रार्थना करते रहे।“माता मरियम की जय हो, अनुग्रह से परिपूर्ण, प्रभु आपके साथ हैं।" स्त्रियों में आप धन्य हो और आपके गर्भ का फल, प्रबु यीशु भी धन्य हैं।"बच्चों को बचाओ।इसके अतिरिक्त, हमारे एसोसिएशन के सदस्यों ने इन्फो फेयर में सुप्रीम मास्टर टेलीविजन का एक स्टॉल लगाया, जिसमें सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स कार्ड, वीगन व्यंजनों की किताबें और सुप्रीम मास्टर चिंग हाई की किताब "प्रेम ही एकमात्र समाधान है" जैसी सामग्री से भरे उपहार बैग पेश किए गए। उपस्थित लोगों के लिए भ्रूण हत्या-समर्थक गलत सूचनाओं की कीमत को उजागर करने वाले वीडियो भी चलाए गए। कई प्रतिभागियों ने बताया कि वे अजन्मे बच्चों के लिए मार्च क्यों कर रहे हैं।मानव जीवन की पवित्रता की रक्षा करना महत्वपूर्ण है। और यह भी महत्वपूर्ण है कि हम उन लोगों के लिए खड़े हों जो खुद के लिए खड़े नहीं हो सकते, खासकर उन लोगों की आवाज बनें जिनकी कोई आवाज नहीं है। गर्भ में पल रहे बच्चे बोल नहीं सकते, वे बात नहीं कर सकते, और मुझे लगता है कि वे जीना चाहेंगे।यह निःसंदेह एक मानव है, न कि कोशिकाओं का समूह। अंडाणु और शुक्राणु के निषेचन के समय अद्वितीय DNA मौजूद होता है, और उन्हें संरक्षित किया जाना चाहिए। शिशु को अपने शरीर पर पूरा अधिकार है। एक मां को अपने शरीर पर पूरा अधिकार है, लेकिन बच्चा एक अलग शरीर है, इसलिए कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है और दोनों को समान अधिकार होने चाहिए।मेरी मां मुझे गर्भ धारन कर बहुत कम उम्र में ही गर्भवती हो गई थीं। वह केवल 15 साल की थी और एक अकेली माँ थी, इसलिए उन पर भ्रूण हत्या कराने हेतु बहुत दबाव डाला गया। इसलिए, इस समय मैं भ्रूण हत्या विरोधी आंदोलन में इसलिए शामिल हूं ताकि मैं उन्हें, उनकी बहादुरी को, और उस फैसले को सम्मान दे सकूं जिसने मुझे जीवन दिया। जीवन सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। जीवन के बिना, अन्य कोई भी अधिकार महत्वपूर्ण नहीं है। यह सबसे आधारभूत अधिकार है।मैं 15 साल की उम्र में अपनी बेटी के साथ गर्भवती थी। इसलिए, मुझे उन युवा महिलाओं की मदद करना अच्छा लगता है जो डरी हुई हैं और यह नहीं जानतीं कि उनका जीवन कितना खूबसूरत हो सकता है, क्योंकि 15 साल की उम्र में गर्भवती होना और 16 साल की उम्र में अपनी बेटी को जन्म देना मेरे साथ हुई सबसे अच्छी बात है।जीवन की शुरुआत गर्भाधान के क्षण से होती है, यह जीवन की शुरुआत है और यह ईश्वर द्वारा हमें दिया गया सबसे बड़ा उपहार भी है।2021 में, मैं ईसाई बन गया, और तुरंत ही, मुझे अपने दिल में यह एहसास हो गया कि निर्दोष लोगों की जान लेना गलत है। मैंने यह महसूस किया कि प्रत्येक मनुष्य को ईश्वर की समानता और छवि में बनाया गया है - कि उनका जीवन मूल्यवान है, वे पवित्र हैं, और अंतिम चीज जिसके वे शीर्षक नहीं हैं, या अंतिम चीज जिसे करने का हमें अधिकार होगा, वह है उनके जन्म से पहले ही उनकी हत्या करना। हमारे भाई-बहनों की हमारे डॉक्टरों के क्लीनिकों में हत्या की जा रही है, और कोई भी इसके बारे में कुछ नहीं कर रहा है। हम दिन-रात यही करते रहते हैं, और इस तथ्य को नजरअंदाज करते रहते हैं कि हर साल लाखों लोगों की जान जा रही है।गर्भ में शिशु का निर्माण होते ही, शुरुआती अवस्था में ही, वह एक जीवन होता है। इसलिए, मुझे लगता है कि विधायिकाओं के लिए भी उस जीवन का समर्थन करना, संघीय स्तर पर इसका समर्थन करना और भ्रूण हत्या को अवैध बनाना वास्तव में महत्वपूर्ण है।मुझे बस यही उम्मीद है कि हर कोई जीवन की रक्षा करे। सरकार और सभी लोग, क्योंकि जीवन का अंत कब होगा, यह तय करने का अधिकार हमें नहीं है। यह तो बस परमेश्वर करते है। जीवन का अंत कब होगा, यह परमेश्वर ही तय करते है क्योंकि उन्होनं ने ही हमें जीवन दिया है। इसलिए, हमारा जीवन मनुष्यों का नहीं है; यह परमेश्वर का है।मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक रूप से, एक महिला अपने बच्चे के साथ शुरुआत से ही जुड़ जाती है, जब वह बच्चे की हलचल महसूस करती है, जब हार्मोन और अंतःस्रावी तंत्र उस बच्चे के जीवन को सहारा देने हेतु काम करना शुरू कर देते हैं, तब वह पहले से ही उस बच्चे के साथ जुड़ चुकी होती है। इसलिए, एक माँ भ्रूण हत्या के सदमे से कभी उबर नहीं पाती। भले ही उसे लगे की वह उबर सकती है, लेकिन अपनी ही देह के भीतर अपने बच्चे को मरते देखना किसी भी माँ के लिए बहुत दर्दनाक होता है।हम सब अद्वितीय हैं, प्रत्येक प्राणी अपने जन्म से लेकर अपने DNA और अपने लक्षणों तक, हर स्तर पर अद्वितीय है। और हम सभी को यहां आने का मौका मिलना चाहिए। और आपको जीवन चुनने का कभी पछतावा नहीं होगा।स्थानीय पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई दयालु सेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, हम कार्यक्रम के आयोजकों और उन सभी लोगों को धन्यवाद देते हैं जो मासूमों की रक्षा के लिए प्रेमपूर्वक एकत्रित हुए। पवित्र त्रित्व की दिव्य कृपा में, हम उस दिन की प्रतीक्षा करते हैं जब प्रत्येक अजन्मे बच्चे को विश्व भर में कानूनों द्वारा संरक्षित किया जाएगा और मानव हृदय में परमेश्वर के अनमोल उपहार के रूप में संजोया जाएगा।











